40 संस्थानों की 222 टीमों ने की शिरकत, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल में रिकॉर्ड भागीदारी
भिलाई : न्यूज़ 36 : क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में 17वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स CCQC-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम क्वालिटी के साथ उद्योगों में सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना और इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल रहा।
दो दिवसीय कन्वेंशन में देश के 40 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों की 222 टीमों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से सेल-BSP, DSP, RSP, BSL, हिंडाल्को, नाल्को, उत्कल एल्युमिना, बाल्को, एनटीपीसी जैसे संस्थानों की टीमों ने इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल और काइजेन श्रेणियों में प्रस्तुतियां दीं।
आईपी मिश्रा को विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड
शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन एवं एसएसपीयू के चांसलर श्री आईपी मिश्रा को विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। BSP के ईडी वर्क्स राकेश कुमार, QCFI के ईडी डीके श्रीवास्तव और डायरेक्टर जीपी सिंह ने शाल, श्रीफल और सम्मान चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान हॉल में स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
सुरक्षा पोस्टरों का वितरण
कार्यस्थल पर व्यवहार आधारित सुरक्षा को प्रेरित करने के लिए QCFI के पीआरओ सत्यवान नायक द्वारा डिजाइन किए गए 4 विशेष पोस्टरों का निःशुल्क वितरण सभी टीमों को किया गया।
बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन
सेफ्टी सर्कल में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-2 की टीम ‘स्टील टाइटन’ और क्वालिटी सर्कल में NMDC स्टील नगरनार की टीम ‘मंथन’ ने बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन का खिताब जीता। उत्कृष्ट टीमों को गोल्ड और सिल्वर अवार्ड प्रदान किए गए।
अतिथियों के विचार
मुख्य अतिथि BSP ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने कहा, “भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उद्योगों की बड़ी भूमिका है। सुरक्षा के बिना क्वालिटी असंभव है। काम इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।” चेयरमैन आईपी मिश्रा ने कहा, “प्रतिस्पर्धी दौर में क्वालिटी और सेफ्टी को अपनाना अनिवार्य है, सेफ्टी सर्कल की पहल मील का पत्थर साबित होगी।”
कार्यक्रम में दुर्गापुर स्टील प्लांट के ईडी सौम्य टोकदार, JSW रायगढ़ के यूनिट हेड परेश शाह, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, APL अपोलो के सीईओ ब्रजेश नाहर सहित कई उद्योग विशेषज्ञ मंचस्थ रहे। संचालन सत्यवान नायक ने किया।
आयोजन में सचिव जीपी सिंह के नेतृत्व में वीके चौधरी, अनिल मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ चौबे, डॉ. आभा चौबे, सुनील त्रिवेदी सहित पूरी टीम का योगदान रहा।
