Tuesday, October 13, 2026

सांसद विजय बघेल ने किया “मिर्ची रॉक एन ढोल गरबा 2026” के पोस्टर का विमोचन

16 से 18 अक्टूबर तक द एम्पायरियन में होगा भव्य गरबा महोत्सव

भिलाई : न्यूज़ 36 : नवरात्र उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे “Mirchi Rock n Dhol Garba 2026” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन दुर्ग सांसद विजय बघेल के कर-कमलों द्वारा किया गया।
यह तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव 16, 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को ‘द एम्पायरियन बाय चौहान्स’, रुआबांधा, भिलाई में आयोजित होगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर उत्सव इवेंट से रितेश बतरा, रेडियो मिर्ची से प्रांकित शर्मा, सांध्य दैनिक नई दृष्टिबिंदु के संपादक-प्रकाशक आलोक तिवारी, नई दृष्टिबिंदु यूट्यूब चैनल के स्टार एंकर सत्यम सिंह, वीडियो ग्राफर सत्यम साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता ललित मोहन, निशु पांडे, शारदा गुप्ता सहित आयोजक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सांसद विजय बघेल ने आयोजकों को शानदार सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्रवासियों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि इस बार गरबा प्रेमियों के लिए विशेष संगीत, आकर्षक पुरस्कार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news