Monday, April 20, 2026

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा,दुर्ग जिले में 38 केंद्रों पर हुआ शांतिपूर्ण आयोजन

6725 परीक्षार्थी हुए शामिल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार को दुर्ग जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 10,951 अभ्यर्थियों में से 6,725 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4,226 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दुर्ग जिला सहायक समन्वयक डॉ अभिषेक सुराना ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित समय पर आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे।

भिलाई, दुर्ग और अहिवारा में बनाए गए केंद्र

जिले में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्र मिलाई, दुर्ग और अहिवारा क्षेत्रों में स्थित थे। अधिकांश केंद्र शासकीय विद्यालयों में स्थापित किए गए थे, जहां सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए थे।

शांतिपूर्ण तरीके से संपत्र हुई परीक्षा

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रही और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस सफल आयोजन के बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news