Friday, September 25, 2026

भिलाई में आज 26 एवं 27 सितंबर को सजेगा पावरलिफ्टिंग का महासंग्राम

250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, सब-जूनियर से मास्टर्स तक 18 भार समूहों में मुकाबला

विजेताओं का होगा वेस्ट जोन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 एवं 27 सितंबर को भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता ऑफिसर्स एसोसिएशन-बीएसपी बिल्डिंग, प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में होगी। दो दिवसीय इस स्पर्धा में प्रदेशभर से करीब 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों के बीच 9-9 भार समूहों में मुकाबले होंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चके खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के नियमानुसार होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित निर्णायक और जूरी सदस्य शामिल होंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नवंबर में दुर्ग में प्रस्तावित वेस्ट जोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम में किया जाएगा।

आज 26 सितंबर को उद्घाटन, 27 को समापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आज  26 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल, एसएसपी दुर्ग (आईपीएस), विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार बनछोर, अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी, अंकुर मिश्रा, महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी, तथा जी. सुरेश (बाबे), अध्यक्ष भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ एवं समाजसेवी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

वहीं प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितंबर को शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष
कैलाश जैन बरमेचा करेंगे। इसी अवसर पर ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़’ का खिताब प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा एवं महासचिव कृष्णा साहू ने संयुक्त रूप से दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news