Tuesday, August 25, 2026

स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टेशन मरोदा, शिवपारा क्षेत्र में एक करोड़ रु. से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन किया। चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 17 के कार्यक्रम में बताया गया कि इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित कार्यों में सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

जनसमूह को संबोधित करते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि स्टेशन मरोदा शिवपारा के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है और यह पहल रिसाली में लगातार चल रहे विकास का संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे कराए जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news