Tuesday, April 14, 2026

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 24 पुलिस कर्मियों पर चालान

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समान रूप से करें।

हाल ही में यह पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कुल 24 पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएएस) के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुए कैमरों के जरिए ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, जिससे नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके। यातायात पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया. गया है कि वे स्वयं नियमों का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news