सुपेला पुलिस ने की कार्रवाई, मवेशी और वाहन जब्त
भिलाई : न्यूज़ 36 : क्रुरता पूर्वक भैंस और उसके बच्चे को वाहन में ले जाते हुए तीन युवकों को वाहन समेत पकड़ा है। सुपेला पुलिस ने बताया कि युवराज साहू खुर्सीपार गौशाला से वापस आ रहा था। इस दौरान भोर 4 बजे सुपेला घड़ी चौक के पास बोलेरो पिकअप एमएच 35 एजे 5459 में भैंस और उसके बच्चे को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। वाहन के सिग्नल पर रुकने के दौरान पूछताछ करने पर वाहन में सवार युवकों ने मवेशियों को महाराष्ट्र के गोंदिया ले जाना स्वीकार किया। लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। सूचना पर रवि साहू, रवि वर्मा, राहुल शाह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन को रोका गया। वाहन की जांच करने पर लगभग छह वर्ष की भैंस एवं लगभग एक वर्ष का उसका बच्चा रस्सी से बंधा मिला। दोनों मवेशियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था नहीं थी। पूछताछ करने पर वाहन में सवार ने अपना नाम ग्राम बामनी, थाना गोरेगांव, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी विनोद तावड़े, रामेश्वर भुरकन बिसने उर्फ विरेन्द्र, प्रवीण डिलेश्वर बिसने बताया है। उनके पास से पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन, भैंस व उसका बच्चा जब्त किया गया।
