Monday, October 12, 2026

तुर्की बैडमिंटन टूर्नामेंट में आकर्षी बनीं उपविजेता, फाइनल में अनमोल खरब से हारीं

सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की खिलाड़ी को हराकर खिताबी मुकाबले में बनाई थी जगह

दुर्ग : न्यूज़ 36 : भारतीय अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 20 हजार अमेरिकी डॉलर थी।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आकर्षी कश्यप को भारत की ही अनमोल खरब के खिलाफ सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, फाइनल तक के सफर में आकर्षी ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारत की प्रसन्ना भोनम को पराजित किया, जबकि सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की खिलाड़ी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

आकर्षी कश्यप की यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सर्किट में उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है। फाइनल में हार के बावजूद महिला एकल वर्ग में उपविजेता बनकर उन्होंने भारतीय बैडमिंटन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news