Monday, August 24, 2026

जकात फाउंडेशन का 12वां सालाना स्कॉलरशिप कार्यक्रम  कम्युनिटी हॉल सेक्टर-6 में आयोजित

स्कूल से कॉलेज तक के स्टूडेंट को मिली 15 लाख की स्कॉलरशिप, प्रतिभावान बच्चे सम्मानित

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से जामा मस्जिद सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में 12वां सालाना स्कॉलरशिप कार्यक्रम शनिवार 22 अगस्त को आयोजित किया गया। इस दौरान दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के कक्षा छठवीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के स्टूडेंट को कुल 15 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
आयोजन में डॉ. इरफान उर रहीम कैंप कमांडेंट बालोद, असद खान, एडिशनल एसपी, डॉ. मोहम्मद अनवर अंसारी असिस्टेंट सीएमओ सेक्टर-9, समाजसेवी फजल फारूकी, भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्जा आसिम बेग सहित जकात फाउंडेशन की ओर से अकील सैयद, रियाज खान और मोहम्मद जावेद मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. इरफान उर रहीम ने स्टूडेंट को प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इसके पहले सभी मेहमानों का इस्तकबाल करते हुए मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में जकात फाउंडेशन ने पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 8,000 स्टूडेंट को आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में इसी तरह सहयोग करता रहेगा। मेहमानों में असद खान ने कहा कि जिंदगी में कितने भी मुश्किल हालात आएं, हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। कामयाबी हर हाल में मिलेगी।
डॉ. मोहम्मद अनवर अंसारी ने स्टूडेंट से अपने माता-पिता की बात मानने और मेहनत-लगन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। आयोजन में इफरा बानो को कक्षा 12वीं में 95.86 प्रतिशत अंक हासिल करने पर मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आखिर में छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से मोहम्मद इमरान खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news