Sunday, April 26, 2026

टावर से कूदकर छात्र ने दी जान, वाहन क्षतिग्रस्त होने से था तनाव में

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी अस्पताल के पीछे टाउनशिप क्षेत्र में आज सोमवार को एक युवक द्वारा टावर से कूदकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष), निवासी टाउनशिप नंदिनी नगर के रूप में हुई है। वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले युवक का वाहन दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था।

परिजनों के बाहर होने और डांट के डर से उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस की अपील : 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव की स्थिति में जल्दबाजी में कठोर कदम न उठाएं और परिवार या संबंधित व्यक्तियों से संवाद कर समाधान निकालें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news