Sunday, April 19, 2026

एसएमएस 3 में दो कन्वर्टरों के साथ एक दिन में सर्वाधिक उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात गलन शाला 3 ने 12 अप्रैल को परिचालन उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में सर्वाधिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसएमएस 3 ने मात्र दो कन्वर्टरों के संचालन के साथ एक ही दिन में कुल 60 हीट्स का उत्पादन कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के साथ ही कन्वर्टर बी ने भी व्यक्तिगत स्तर पर नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए एक दिन में 31 हीट्स पूर्ण किए, जो पूर्व में 1 अगस्त 2022 को स्थापित 30 हीट्स के रिकॉर्ड से अधिक है। यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अवधि के दौरान कन्वर्टर क्रमांकझ एवं सीकेझ 1 कास्टर कैपिटल रिपेयर में थे। कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार और मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस 3) त्रिभुवन बैठा ने भी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news