Tuesday, April 14, 2026

शिवनाथ में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकेट में डूबे युवक का एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर लिया है। सोमवार सुबह कंट्रोल रूम दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट में एक व्यक्ति डूब गया है। इस पर जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद युक्क के शव को पानी *से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस शव बरामद कर मृतक की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। एसडीआरएफ की टीम में प्रभारी धनीराम यादव, एसडीआरएफ जवान चंद्रप्रताप जघेल, ओंकार, सूरज, शारदा, राजेश यादव, राजेश नेताम सहित अन्य शामिल रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news