रिटायर कर्मी बोले- हमारे सुख-दुख की साथी रही है सेक्टर-4 सोसाइटी
भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक गरिमामय समारोह में माह जुलाई में भिलाई स्टील प्लांट की सेवानिवृत्त हुए अपने 37 सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। इनमें सामान्य सेवानिवृत्ति के 19 कर्मियों के साथ-साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 18 कर्मी शामिल थे। सभी रिटायर सदस्यों का स्वागत करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन लाल देवांगन ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने कहा कि बीएसपी की सेवा पूरी कर नए जीवन की नई शुरुआत करने वाले सभी वरिष्ठ साथी हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे। इस दौरान रिटायर सदस्यों ने सोसाइटी के प्रति अपनी भावनाओं को खुल कर बताया।
इन सेवानिवृत्त सदस्यों में ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गनाइजेशन से दीपक कुमार विश्वास ने कहा दूसरी तमाम सोसाइटियों की तुलना में सेक्टर 4 सोसाइटी का कामकाज ज्यादा पारदर्शी है। औद्योगिक संबंध (आईआर) विभाग से राकेश कुमार साहू ने कहा कि सेक्टर-4 सोसाइटी से लिए लोन से सारी पारिवारिक आकस्मिक जरूरतें पूरी हुई। फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप से एम एम फड़के ने कहा यहां के सदस्यों में भरोसे का माहौल है। हर सदस्य बिना संकोच के श्योरिटी दे देता था। मर्चेंट मिल से भजनलाल ने कहा कि सेक्टर 4 सोसाइटी का वर्क कल्चर इतना पसंद आया कि पूरे सेवाकाल में एक ही सोसाइटी का सदस्य रहा। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से शिव कुमार सोनी ने कहा सोसाइटी से लोन और एक्सीडेंट में आर्थिक रूप से बहुत मदद मिली। मशीन असेम्बलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप (मार्स-1) से बीरसिंह राम साहू ने कहा- सोसाइटी से हमेशा सुखद अनुभव मिला, बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए यहीं से लोन लिया और हमें अधिकार से लोन मिलता था। सिंटर प्लांट-3 से मनोज कुमार ताम्रकार ने कहा कि सेक्टर-4 सोसाइटी परिवार में सहकारिता की भावना कूट-कूट कर भरी है। ताम्रकार ने बताया कि उनके पिताजी भी इसी सोसाइटी के सदस्य थे और वह दूसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि के तौर पर रिटायर हो रहे हैं। रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से एजाज अहमद ने कहा सोसाइटी के स्टाफ के व्यवहार ने हमेशा प्रभावित किया। 
स्वैच्छिक सेवानिवृत्त कर्मियों में ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गनाइजेशन से कलाराम ने कहा कि सेक्टर-4 सोसाइटी हमारे जीवन में सुख दुख की साथी रही है। यहां पूरे सेवाकाल में बोनस समय से पहले ही मिल गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से मोहन कुमार दुबे ने कहा कि इस सोसाइटी में कर्मी बेहद मिलनसार है, ऐसा व्यवहार और कहीं दूसरी जगह नहीं मिलेगा। कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से लाल बहादुर चंद्रा ने कहा कि पारिवारिक वजहों से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है लेकिन सोसाइटी से खुद को अलग नहीं समझते। मेरी 5 साल सर्विस बची थी, बच्चों ने कहा और कितना काम करेंगे पापा? आराम कीजिए, बच्चे अपने पैर में खड़े हैं। मटेरियल रिकवरी विभाग से उदेराम नेताम ने कहा आकस्मिक दुर्घटना होने से सोसाइटी से मिली आर्थिक सहायता ने बड़ा सहारा दिया। मर्चेंट मिल से अभयचंद चौहान ने कहा- सेक्टर 4 सोसाइटी का परफॉर्मेंस हर स्तर पर बेहतर रहा है।
जुलाई माह में रिटायर कर्मियों से फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप से सेवकराम ठाकुर, मेडिकल से पोखराज कुमार ताम्रकार, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, सिंटर प्लांट-2 से रामकुमार, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से ईश्वर प्रसाद पूरे, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गनाइजेशन से निभय राम, टीकू राम साहू, भागवत प्रसाद, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से संजय शुक्ला, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से राजेश बहल शामिल हैं।
इसी तरह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मियों में ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गनाइजेशन से कृपाराम साहू, बार एंड रॉड मिल से विजय कुमार, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से सचेंद्र कुमार अग्रवाल, कैपिटल हैवी मेंटनेंस 1-2 से वासुदेव, स्लैग ग्रैन्युएलेशन प्लांट से अनिल कुमार मेश्राम, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से संजय कुमार स्वर्णकार, विजय कुमार ठाकुर, जनरल इस्टैब्लिशमेंट से श्रावणी डे, स्टोर्स से लोकेश्वर राव, वाटर मैनेजमेंट से अरविंद कुमार पवार, ब्लास्ट फर्नेस से शिव कुमार साहू, एसीडब्ल्यूई से जोगाराव और देवीदीन सिन्हा शामिल हैं। इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बंछोर, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने किया।
