Saturday, July 27, 2024

नहीं रही महारानी एलिजाबेथ- II, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अब ये सभालेंगे गद्दी

ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार को खबर आई थी कि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। महारानी कुछ दिनों से स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थी। वह हर साल गर्मियों में यहां आती थीं। महारानी के स्‍वास्‍थ्‍य पर पिछले कुछ दिनों से खासी नजर रखी जा रही थी। पिछले कुछ वर्षों में उनकी हालत बिगड़ी थी और इस बार फरवरी में उन्‍हें कोविड-19 भी हो गया था।

खराब स्‍वास्‍थ्‍य के चलते महारानी ने अपनी ‘प्रिवी काउंसिल’की मीटिंग रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं। बता दे कि निधन के बाद शाही परिवार ने सारी तैयारियों के तहत महारानी के आंखों को बंद किया। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स को नया राजा घोषित किया गया। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया। एक युग बीत चुका है जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news