भिलाई : न्यूज़ 36 : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के नेतृत्व में आज लाइसेंसधारियों के हित में किराया दर ₹6 प्रति वर्गफीट निर्धारित किए जाने के निर्णय के लिए रिटेंशन एवं लाइसेंसधारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्मभूमि के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडे, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडे, वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन, प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण बिधान सभा के विधायक ललित चंद्राकर, भिलाई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेश वर्मा और सुरेश चंद सहित बड़ी संख्या मे बी एस पी द्वारा, 6 रुपये से,24 रुपये स्क्व यर फिट करने से पीड़ित रिटेंशन धारी और लाइसेंस धारियों ने सी एम का आभार व्यक्त किये। सी एम की इस पहल से और BSP के।इस निर्णय से भिलाई के 4000 से अधिक परिवारों को लाभ होगा।
