Wednesday, November 4, 2026

खनिज विभाग ने छह माह में प्राप्त किया 38.47 करोड़ का राजस्व

कुल लक्ष्य का 33.45 प्रतिशत राजस्व वसूली अवैध उत्खनन, परिवहन के 110 प्रकरण भी दर्ज किए

दुर्ग : न्यूज़ 36 : वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज महकमा ने जिले में विगत छः माह में 38.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो कि जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल लक्ष्य का 33.45 प्रतिशत राजस्व है। इन छः महीनों में विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 110 प्रकरण भी दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग को जिले से 90 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध विभाग ने 96.63 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था जो कि दिए गए लक्ष्य का 107.37 प्रतिशत था। वहीं जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज महकमा को जिले से 115 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है जो कि गत वर्ष में मिले
लक्ष्य की तुलना में 25 करोड़ रुपए अधिक है।
विभिन्न प्रकारणों में जुर्माना के रूप में मिले 58 लाख रुपए-पिछले साल पूरे वित्तीय वर्ष में विभाग ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 188 प्रकरण दर्ज कर जुर्माना के रूप में 66 लाख 88 हजार 555 रुपए की वसूली की थी। जारी वित्तीय वर्ष में 6 माह में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के दर्ज 110 प्रकरणों में 58 लाख 22 हजार 135 रुपए जुर्माना के रूप में प्राप्त कर चुके हैं। इनमें अवैध उत्खनन के 18 प्रकरणों में 1618368 एवं अवैध परिवहन के 92 प्रकरणों से 3893907 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए हैं। इसके बावजूद विभाग को इस साल बढ़े हुए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news