Sunday, April 19, 2026

पुजारी हुआ झपट्टा मार का शिकार, जुर्म दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नागपुर गुलमोहर नगर के मंदिर में पुजारी का काम करने वाले प्रार्थी को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात आरोपियों झपट्टा मार कर शिकार बना लिया। आरोपियों ने प्रार्थी के दोनों मोबाइल, एटीएम कार्ड को जबरन झपट्टा मार कर निकाल लिए और प्रार्थी को धक्का देकर फरार हो गए। किसी तरह प्रार्थी ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद अंजोरा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5),304(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रशांत पांडे नागपुर स्थित गुलमोहर नगर के मंदिर में पुजारी का काम करता है। 16 अप्रैल की शाम को वह नागपुर से अपनी दो पहिया वाहन एक्टिवा एम एच 49 बी एक्स 9282 से अपने घर अमलेश्वर आने के लिए निकला था। 17 अप्रैल की रात लगभग 1:30 बजे रॉयल ग्रीन होटल के सामने हाईवे रोड रसमड़ा के पास पहुंचा था तब ही उसे लघु शंका लगी। इसके बाद उसने अपनी एक्टिवा को रोड के किनारे खड़ी कर अपने दो मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 17000 रुपए थी, को अपने शर्ट के ऊपर जेब में रखकर लघु शंका करने गया। वापस अपनी वाहन के पास आया उसी समय भिलाई की ओर से एक मोटरसाइकिल में तीन अज्ञात युवक आए और मोटरसाइकिल में पीछे बैठे दो लड़के नीचे उतरे। एक लड़के ने प्रार्थी से ढाबे का रास्ता पूछा। एक लड़के ने अचानक प्रार्थी के शर्ट के ऊपर जेब में रखे दोनों मोबाइल, पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड को झपट्टा मारकर निकाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने धक्का देकर प्रार्थी को गिरा दिए और दोनों फोन एटीएम कार्ड लेकर वहां से फरार हो गए। प्रार्थी प्रशांत पांडे अंधेरा होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख पाया था। इसके बाद प्रार्थी आगे जाकर लक्ष्मी फ्यूल्स बघेरा में रुका और वहां के मैनेजर को सारी बात बता कर उसके मोबाइल से घर वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों से चर्चा कर प्रार्थी ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वाले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news