रिसाली : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित रिसाली आगमन को लेकर विजया भवन में रिसाली और मरोदा-पुरैना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को भव्य बनाने और अधिक से अधिक आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर गजमाला और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, शिवेन्द्र परिहार, दिनेश देवांगन, शैलेन्द्र शेंडे, शैलेन्द्र साहू, दीपक चंद्राकर सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
