दुर्ग : न्यूज़ 36 : पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा के जन्मदिन पर दुर्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनके निवास पर सुबह से ही समर्थकों, कांग्रेस-भाजपा नेताओं और शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। धुमाल की गूंज, आतिशबाजी, जोशीले नारों और फूलों की बारिश के बीच समर्थकों ने अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
जन्मदिन की बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका वाघमार, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, अलताफ अहमद, हमिद साहित्यकार, पत्रकार एवं फिल्म एक्टर शमशेर सिवानी कांग्रेस नेता सुनील चौरसिया गिरि राव ,शरीफ खान, बीजेपी नेता कोरमा राव , बसंत खिलाड़ी, अमृत लोढ़ा, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, फिल्म प्रमोटर विकास यादव सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। भिलाई महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा और राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं।
सुबह 10 बजे से शुरू हुआ बधाई देने का सिलसिला दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। समर्थकों का उत्साह ऐसा था कि कांग्रेस भवन में भी देर तक जश्न का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के विचारों को याद करते हुए कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, पद महत्वपूर्ण नहीं है। वे किसी पद पर रहें या न रहें, अंतिम सांस तक दुर्ग शहरवासियों की सेवा करते रहेंगे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
