Tuesday, October 27, 2026

12 लाख से ज्यादा के गांजे से साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने धरदबोचा

महासमुंद, न्यूज़ 36 : जिला पुलिस के सिंघोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों से 25 किलो गांजा जब्त हुआ है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रूपए है। सिंघोड़ा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडी 02 एयू 2144 होंडा सिटी कार में अजीत मेहेर पिता चेरू जिला बौद्ध उड़ीसा, कुरुमु साहू पिता दुशासन साहू जिला बौद्ध उड़ीसा अपनी कार में गांजा भर कर गांजा तस्करी कर रहे थे, जिसे सिंघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपियों से सिंघोड़ा पुलिस दो मोबाइल और 2 हजार रूपए नगद भी बरामद किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news