Tuesday, October 27, 2026

भिलाई निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति,विधायक ने जताई आपत्ति

किसी वार्ड का नाम किसी और वार्ड में,

विधायक देवेन्द्र यादव ने जताई आपत्ति
बोले, सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट,

13 वार्डों की सीमा में बदलाव का आरोप

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई की 23 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति का आरोप लगाते हुए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यदि आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे।
विधायक यादव ने बताया कि भिलाई नगर विधानसभा के 33 वार्डों में से 13 वार्डों की सीमा रेखा में बदलाव किया गया है। कई क्षेत्रों के मतदाताओं के वार्ड और बूथ बदल दिए गए हैं। मतदाताओं को अपना नाम, वार्ड और मतदान केंद्र ध्यान से जांचना चाहिए।
चार वार्डों में ज्यादा गड़बड़ी –
1. वार्ड 39 सुभाष नगर: सड़क नंबर 1,2,3,5 और 6,7,8,9,10 के मतदाताओं को वार्ड 48 के बूथ में जोड़ने और वहीं सड़क नंबर 6 से 10 को वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शामिल करने का उल्लेख है, जिसमें स्पष्टता नहीं है।
2. वार्ड 70 हुडको: सड़क नंबर 1 से 4 के मतदाताओं को वार्ड 69 हॉस्पिटल सेक्टर के बूथ में शिफ्ट किया गया है।
3. वार्ड 48 खुर्सीपार: जोन-3 के बूथ क्रमांक 175 और 176 के करीब 200 मतदाताओं को वार्ड 46 के दुर्गा मंदिर बूथ में जोड़ा गया है।
4. वार्ड 59 पूर्व सेक्टर-5: भाग संख्या 04 में सड़क नंबर 10 और 11 को विभाजित कर सेक्टर-2 के भिलाई विद्यालय मतदान केंद्र में शिफ्ट किया गया है, वहीं मार्केट एरिया को वार्ड 60 सेक्टर-5 पश्चिम में जोड़ा गया है।
विधायक ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है, इसलिए अधिकारियों को बदलावों की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को परेशानी न हो।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news