बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह ,,28 अकटुबर को शाम 7.00 बजे इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में होगा।
.CGM रवि शंकर, CMO डॉ. उदय संग 13 अधिकारियों का रिटायरमेंट, BSP OA इंजीनियर्स भवन में दे रहा विदाई
भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले अधिकारियों का विदाई समारोह बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन 28 अक्टूबर को करेगा। इस बार ओए के प्रगति भवन के बजाय इंजीनियर्स भवन में समारोह है। ओए-बीएसपी द्वारा अक्टूबर 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारी कर ली गई है।
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह शाम 7.00 बजे इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।
बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा। एसोसिएशन के अध्य्क्ष एन के बनछोर के साथ ही ओ ए के पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी इन अधिकारियों का मिलकर सम्मान करेंगे।
जनिए रिटायर होने वाले अधिकारियों के नाम
रवि शंकर, सीजीएम (एएंडडी), डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, सीएमओ (मेडिकल), सौमेन्द्र साहा, डीजीएम (एचआर), आर. मनोज कुमार, एजीएम (आरएसएम), बीरेन्द्र कुमार, एजीएम (यूआरएम), अजय कुमार कलसकर, एजीएम (एसएमएस-2), सत्येन्द्र बिरज बारा, एजीएम (मेकनिकल सर्विसेस), स्वपन कुमार सारंगी, एजीएम (पीएलईएम), रमेश, एजीएम (डब्ल्यूएमडी), मोहनलाल जंघरे, एजीएम (ईआरएस), शंकर प्रसाद साहू सीनियर मैनेजर (दल्ली), महेन्द्र कुमार बघेल, सीनियर मैनेजर (एफएंडएसएस), सुरेन्द्र कुमार नायक, डिप्टी मैनेजर (एचआर)।
