Friday, July 24, 2026

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में कौशल विकास दिवस पर प्रदर्शनी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : विश्व कौशल विकास दिवस के अवसर पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में लायंस क्लब भिलाई पिनेकल एवं लियो क्लब समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर पोस्टर प्रतियोगिता जिसका विषय हरित कौशल, नारा प्रतियोगिता जिसका विषय कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण एवं इसके साथ ही रेजिंग प्रतियोगिता जिसका विषय पर्यावरण की दृष्टि से विकास का आयोजन किया जाना है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मक नवाचार पर्यावरणीय जिम्मेदारी और कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना था। इस विषय से प्रेरित होकर महाविद्यालय के बनस्पति शास्त्र विभाग में बीएससी के छात्रों का मार्गदर्शन किया। जिसमें उन्होंने रेजिंग आर्ट के माध्यम से जीवित पौधों के नमूनों को कलात्मक रूप से संरक्षित करना सिखा। विद्यार्थियों ने फूलों पत्तियों और अन्य वनस्पति सामग्रियों को रीजन में संजोग कर बेहद खूबसूरत याल की चेन बुकमार्क और अन्य सजावटी सामग्रियां तैयार की।ल

इस गतिविधि में न केवल छात्रों की रचनात्मक और तकनीकी कौशल को निखार बल्कि उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से भी परिचित कराया इससे यह सिद्ध हुआ कि कैसे पर्यावरण के अनुकूल रीजन उत्पादों को सतत आजीविका के लिए विपणन योग्य हस्तशिल्प में बदला जा सकता है। विद्यार्थियों की इन प्रीतियों में वनस्पति ज्ञान रचनात्मक पर्यावरण के प्रति जागरूकता और नवाचार का एक बेहतरीन संगम देखने को मिला। इसके साथ ही डीएलएड के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्थना झा ने कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बडी आवश्यकता है। विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कौशल नवाचार और नेतृत्य क्षमता का भी विकास करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। पौधारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करेए जिससे आने याली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

पौधारोपण कार्यक्रम में लायंस क्लब भिलाई पिनेकल के पूर्व प्रेसिडेंट लायंस विभा भूटानी प्रेसिडेंट लायंस शालिनी सोनी ट्रेजरार लायंस सुब्रता नागपाल नम्रता चेने एवं लियो क्लब समर्पण के प्रभारी डॉ के जे मंडल एवं डॉ उज्जवला भोसले लियो क्लब समर्पण कि अध्यक्ष प्रतिभा बराल सेक्रेटरी स्वाती बिसेन एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news