साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : विगत दिनों से अंचल में हो रहे बारिश ओर तेज हवा तूफान से किसानों के खेत में ख़डी धान फ़सल पूरी तरह से खेत में गिरी अवस्था में है चुंकि अब धान की फ़सल लगभग काटने के कगार पर है एक ओर जहां हवा तूफान से पौधे गिर गए वही खेत में पानी भरने से फ़सल की बाली पानी में डूबी हुई स्थिति में है ओर ज़ब तक खेतो में पानी सूखेगा धान का दाना पानी में भीगकर खराब होगा वही दाना खेतो में झड़ने लगेगा इस स्थिति में किसान को उत्पादन को लेकर चिंता सताने लगी है दिन रात मेहनत कर अच्छी उत्पादन की आस लगाए किसानों के लिए विकट समस्या ओर चिंता बढ़ने लगी है।
किसान वर्ग मौसम की मार से भयभीत चिंतित है ऊपर से किसान के ऊपर फ़सल को लेकर कर्ज ओर रोजी रोटी की फ़िक्र ऐसे में किसानों की आस सरकार पर निर्भर हो रही मूलतः किसानों ने धान फ़सल का प्रधानमंत्री फ़सल बीमा कराया है अब किसानों की आस बीमा कंपनी क़ृषि राजस्व विभाग के फ़सल नुकसानी के मुआयना कर उचित नुकसानी की भरपाई को लेकर है सेवा सहकारी समिति साजा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी ने सरकार ओर प्रशासन से मांग करते हूआ कहा की धान फ़सल को हुए नुकसान का प्रसनिक अधिकारी जिसमे क़ृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त दल किसानों के खेत का मुआयना कर फ़सल को हुऐ नुकसान का उचित मूल्यांकन कर बीमा कंपनी से किसानों को वाजिब बीमा राशि दिलाये वही आरबीसी 6/4 के अंतर्गत किसानों को क्षति पूर्ति राशि दी जाये।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
