Friday, October 30, 2026

दुर्ग में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र कुमार सिंह के घर ED और EOW/ACB का छापा

30अक्टूबर सुबह से चल रही छापेमारी, भिलाई-3 के वसुंधरा नगर स्थित आवास पर पहुंची जांच एजेंसियों की टीम : कोयला और शराब घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई की चर्चा

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW/ACB) की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों की टीम ने शुक्रवार सुबह भिलाई-3 के वसुंधरा नगर स्थित ट्रांसपोर्टर जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों की टीम ने जितेंद्र कुमार सिंह के वसुंधरा नगर स्थित मकान नंबर 13/12 उत्तर में कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी कोयला घोटाले, शराब घोटाले और अन्य आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों के सिलसिले में होने की चर्चा है। फिलहाल जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।

Oplus_16908288

छापेमारी में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियों की ओर से कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news