Sunday, August 23, 2026

मवेशी परिवहन करते 2 अपचारी बालक समेत आठ गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन करते हुए 2 नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली  की ग्राम पुरई की ओर से कुछ लोग पिकअप वाहन में मवेशी की अवैध परिवहन कर रहे हैं। उतई पुलिस ने पुरई नर्सरी के पास घेरा बंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन की जांच की। पुलिस ने पिकअप में 3 भैंस मिले। उसके संबंध में आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके

बाद पुलिस ने कमल गिरी गोस्वामी, जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, कमलेश गिरी गोस्वामी, करन गिरी गोस्वामी, टोमन यादव, जागेश्वर सिंह के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल और एक स्कार्पियों जब्त कर आरोपियों को जेल और 2 अपचारी बालकों को अभिरक्षा में भेजा गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news