भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6 भिलाई के सदस्यों को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाभांश मिलने जा रहा है।सोसायटी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लाभांश (10%) और वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ब्याज के भुगतान की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।सोसायटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि लाभांश एवं ब्याज का वितरण मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से सुबह 11:00 बजे से औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्य शाखा सेक्टर-6 सहित रिसाली शाखा,पावर हाउस शाखा,राजहरा शाखा और नंदनी शाखाओं में भुगतान की व्यवस्था की गई है।अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने पहचान संबंधी मूल दस्तावेज (पासबुक व बीएसपी गेट पास) अवश्य साथ रखें और तय समय (सुबह 11 से शाम 5 बजे) के भीतर उपस्थित होकर अपना लाभांश व ब्याज प्राप्त करें।
उन्होंने बताया बताया कि प्रतिवर्षानुसार अपने सदस्यों को सोसायटी द्वारा वितरित किए जाने वाला यह लाभांश और ब्याज की राशि(जिसे सदस्यों के खाते में 31 मार्च को जमा कर दिया जाता है)को इच्छुक सदस्य आगामी 6 अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच किसी भी कार्यदिवस (साेमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे से 5 बजे तक तथा शनिवार को 11 बजे से 1 बजे तक) संस्था कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
