Sunday, October 4, 2026

रिसाली के वार्ड 25 मे बनेगा शहरी हेल्थ end वेलनेस सेंटर

वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में बनेगा शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक)

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली :  दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज सड़क नंबर 04, आशीष नगर पश्चिम, वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में 22 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

यह नवीन भवन क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमर क्लीनिक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अपने ही वार्ड में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “हमारी सरकार का संकल्प है – हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, हर परिवार के लिए स्वस्थ भविष्य। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गली तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह हमर क्लीनिक में वार्ड वासियों को उसके घर के पास ही मुफ्त और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा। लगातार रिसाली के विकास के लिए कार्य किए जा रहे।आने वाले समय में रिसाली एक बेहतर स्वरूप में दिखेगा।और लोगों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिलेगा।

वार्ड पार्षद मनीष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “वार्ड 25 के नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में ही एक स्वास्थ्य केंद्र हो। विधायक जी ने हमारी मांग को पूरा किया, इसके लिए मैं समस्त वार्डवासियों की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस क्लीनिक के बनने से विशेषकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों को बहुत राहत मिलेगी।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू, अनुपम साहू ,  राजू जंघेल , सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर,वार्ड पार्षद मनीष यादव ,  वीर सिंह साहू, एस.एल. मिर्चे जी, अविनाश सिंह मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी , युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू , डॉ. संस्कृति वर्मा ,  भूपेंद्र बाबी दास,  डीलेश साहू ,  प्रमोद कोसरे , परमेश्वर महिलांग, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग , पार्षद श्रीमती माया यादव, श्रीमती मोगरा देशमुख, श्रीमती सुनीता कोसरे, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी , श्रीमती करुणा श्रीवास एवं श्रीमती चंद्रकली चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news