भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में नगर निगम भिलाई ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। योजना के बीएलसी घटक के तहत स्वीकृत 5,115 आवासों में से 5,071 का निर्माण पूरा हो चुका है। इस तरह 99.13 प्रतिशत आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष आवास निर्माणाधीन हैं। एएचपी घटक के तहत भिलाई क्षेत्र में 3,653 आवास स्वीकृत हैं। इनमें 2,401 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 1,252 निर्माणाधीन हैं। वहीं, मोर मकान-मोर चिन्हारी और मोर मकान-मोर आस के तहत अब तक 2,578 हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए हैं। इनमें 1,350 हितग्राहियों को आवास का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। पीएम आवास योजना 2.0 के तहत भी निगम ने सर्वे और आवास स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई है। बीएलसी घटक में 2,232 हितग्राहियों का सर्वेक्षण एवं आनलाइन प्रविष्टि की गई, जिनमें 1,042 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें 662 आवासों का निर्माण शुरू हो चुका है और 245 आवास पूर्ण हो गए हैं।
