Friday, April 17, 2026

छावनी थाने के गुंडा बदमाश का बर्थडे मनाने के आरोप में आरक्षक निलंबित

भिलाई : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दुर्ग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 864 नितिन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह थाना छावनी क्षेत्र के गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ केक काटते हुए नजर आए। प्रथम दृष्टया इसे संदिग्ध आचरण मानते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता और आपराधिक तत्वों से अनुचित संबंध का मामला मानते हुए आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच कर दिया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की सख्त अनुशासनात्मक नीति के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिससे स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी कर्मचारी द्वारा आपराधिक तत्वों से संबंध या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news