Saturday, July 4, 2026

नकटी की हृदयविदारक घटना के विरोध में बरसते पानी में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन

पटेल चौक में किया पुतला दहन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग के पटेल चौक में रायपुर जिले के ग्राम नकटी में अतिक्रमण के नाम पर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जमकर विरोध हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्तिथ कांग्रेसियो ने पटेल चौक पर नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ,इस दौरान बड़ी संख्या में लगी पुलिस बल ने एक पुतले को झिनकर जब्त किया तो उसी दौरान कांग्रेसियों ने दूसरे पुतले को जला दिया।

वही इस निंदनीय घटना को लेकर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर और जिला कांग्रेस कमेटी के दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नकटी गांव जैसी हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। 7 दिन से लगभग बेघर 80 परिवार का सड़क पर कट रही जिंदगी, जिसकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं इन परिवारों के घर उजड़ना अत्यंत दुखद और निंदनीय है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news