Thursday, September 10, 2026

एक बच्चे के लिए परीक्षा देने लिए एक केंद्र

कवर्धा ब्यूरो : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा चल रही है, जो एक मार्च से शुरू हुई है। हजारों की संख्या में छात्रा और छात्र परीक्षा दे रहे हैं वही कबीरधाम जिले में सबसे ज्यादा चर्चित पंडरिया ब्लाक का है, जंहा एक छात्रा के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, एक छात्रा की परीक्षा के लिए 7कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है । परीक्षा केंद्र प्रभारी ,सहायक केंद्र प्रभारी,चपरासी ,सुरक्षा कर्मी,समेत सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 कंहा का है मामला : कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का है। यंहा परीक्षा केंद्र है, बारहवीं कक्षा की साइंस की एक छात्रा परीक्षा दे रही है । इस छात्रा के लिए शिक्षा विभाग ने नियमित कर्मचारी और स्टाप की ड्यूटी लगाई गई है, बोर्ड की आखरी परीक्षा बीस मार्च को समाप्त हो जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news