Saturday, July 27, 2024

Chhath Puja 2022 : छठ पूजा के मौके पर जरूर बनाएं लाल साग की सब्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Chhath Puja 2022 : दिवाली के बाद देशभर में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा 28 अक्टूबर को की जाएगी। छठ का महापर्व भगवान सूर्य और मां छठी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और छठी मैया की पूजा का विधान है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है।

छठ की पूजा संतान के स्वास्थ्य सफलता और दीर्घायु के लिए की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पर्व के दिन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक व्यंजन लाल साग की सब्जी है। छठ के पर्व में लाल साग की सब्जी जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी छठ पूजा के दिन लाल साग की सब्जी बनाते हैं तो इस आसान रेसिपी से सब्जी का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि, आसान सी रेसिपी के बारे में। (Chhath Puja 2022)

लाल साग की रेसिपी बनाने के लिए लाल साग, सूखी लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, छोटा चम्मच राई, छोटा चम्मच अमचूर, छोटा चम्मच जीरा, तेल, सफेद तिल और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी।

लाल साग बनाने के लिए सबसे पहले आपको लाल साग को अच्छे से छांटकर धो लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें हींग, जीरा और सूखी मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद आपको कढ़ाई में लाल साग डालकर उसे ठीक से मिला लें और इसमें सभी मसाले डालकर 4 से 5 मिनट के लिए ढककर पकाना है। इसमें तड़का लगाने के लिए एक दूसरे पैन को गैस पर रखकर तड़का तैयार कर लें। इसके लिए आपको पैन में तेल डालकर इसमें सूखी लाल मिर्च, राई और तिल डाल लें। इसके बाद इसमें सब्जी डालें। तड़का लगने के बाद आपकी लाल साग की सब्जी तैयार हो जाएगी। लाल साग की सब्जी का इस्तेमाल आप छठ के अलावा किसी और पूजा में भी कर सकते हैं। (Chhath Puja 2022)

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news