Friday, August 21, 2026

फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील

दुर्ग : न्यूज़ 36 : खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में आया है कि foodlicenseportalorg नामक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से खाद्य पंजीयन और लाइसेंस के नाम पर लोगों से राशि लेकर ठगी की जा रही है।
ग्राम हिंगना निवासी हरजिंदर सिंह भी इस फर्जी वेबसाइट के झांसे में आ गए। उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से खाद्य पंजीयन के लिए आवेदन किया और 2 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई।

उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कारोबारियों को स्पष्ट किया है कि खाद्य पंजीयन एवं लाइसेंस के लिए आवेदन केवल FSSAI के अधिकृत पोर्टल foscos.fssai.gov.in के माध्यम से ही किया जाए। विभाग के अनुसार खाद्य पंजीयन का निर्धारित शुल्क 100 रुपये प्रतिवर्ष, जबकि खाद्य लाइसेंस का शुल्क 5 हजार रुपये है।

विभाग ने कारोबारियों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, व्यक्ति या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन न करें। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि का भुगतान करने से भी बचें। ठगी से बचने के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की जांच करना जरूरी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news