Tuesday, August 25, 2026

बीएसपी में फिनिश्ड प्लेट्स डिस्पैच का रिकार्ड

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल के डिस्पैच सेक्शन ने फिनिश्ड प्लेट्स के रोड डिस्पैच का नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। टीम ने एक दिन में 49 ट्रॉलियों के माध्यम से 1,526 टन फिनिश्ड प्लेट्स का रोड डिस्पैच किया है। इससे पूर्व 16 अगस्त को 40 ट्रॉलियों के माध्यम से 1,246 टन फिनिश्ड प्लेट्स डिस्पैच रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इस प्रकार पिछले रिकॉर्ड की तुलना में एक दिन में 9 अधिक ट्रॉलियों के माध्यम से 280 टन अधिक फिनिश्ड प्लेट्स का डिस्पैच किया गया। इसमें मिल के डिस्पैच सेक्शन, ऑपरेशन एवं लॉजिस्टिक्स टीम, ट्रांसपोर्टर, क्रेन एवं हैंडलिंग टीम का योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news