भिलाई : न्यूज़ 36 : शासकीय अस्पताल सुपेला के पास बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल और 500 रुपए लूटने के मामले में सुपेला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी किट्टी बुक डिपो की ओर जा रहा था, तभी आरोपी ने बुलेट सामने अड़ाकर रास्ता रोक लिया। गाली गलौज के बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आई। इसके बाद मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंद्रा-मौर्या रोड पर साईं प्लास्टिक के पास घेराबंदी कर दिलबाग सिंह (26) निवासी सुपेला को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
