Saturday, March 15, 2025

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने आकाश शर्मा ,71% वोटों से चुनाव जीता था

रायपुर :राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ में संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। आकाश शर्मा ने पिछले महीने 71% से अधिक वोट हासिल कर युवा कांग्रेस का चुनाव जीता था। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक साक्षात्कार के बाद आकाश को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इस चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे आशीष मोनू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति से पहले संगठन ने मतदान और साक्षात्कार की प्रक्रिया तय की थी। संगठन ने चुनाव में अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया। वहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने तीनों नेताओं का अलग-अलग साक्षात्कार लिया। इस दौरान संगठन को लेकर इन नेताओं की योजना पूछी गई। लंबी बातचीत के बाद आकाश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं आशीष मोनू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में नया जोश पैदा करने की जिम्मेदारी दी गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news