Tuesday, June 23, 2026

धारदार हथियार दिखाकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : जोनल मार्केट सेक्टर-10 क्षेत्र में धारदार हथियार दिखाकर धमकी देने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:10 बजे फ्लेक्स अकादमी के पास रोड मोड़ पर आरोपी ने प्रार्थी और उसके मित्र के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन स्टरली (26 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर कोहका, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी से जप्त सामग्रीः एक धारदार हथियार

पुलिस की अपीलः दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news