Wednesday, November 25, 2026

हेरोइन तस्करी के फरार आरोपी को मंडला से किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने वाले प्रकरण में फरार आरोपी वैभव सोनी को मध्यप्रदेश के मंडला से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों के कब्जे से कुल 08.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार जब्त की गई थी। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 18 जुलाई को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति लाल रंग की कार में कोसानगर-गांधीनगर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज एवं मोहम्मद फैजान के कब्जे से कुल 08.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार की गई थी। प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी वैभव सोनी (25 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश करते हुए मध्यप्रदेश के मंडला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news