Wednesday, November 25, 2026

अभ्यास में जुटे खिलाड़ियों के 13 मोबाइल हो गई चोरी

    स्कूटी की डिक्की को बनाया गया निशाना

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई निवास के सामने स्थित साइकिल पोलो ग्राउंड में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों के 13 मोबाइल फोन चोरी हो गए। खिलाड़ियों ने अपने मोबाइल एक स्कूटी की डिक्की में रखे थे। अभ्यास के बाद लौटने पर डिक्की खोलने से मोबाइल गायब मिले। सोमवार को हुई घटना की शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार जयंती स्टेडियम बंद होने के कारण इन दिनों खिलाड़ी भिलाई निवास ग्राउंड में अभ्यास कर रहे हैं। रोजाना की तरह सोमवार को भी खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन स्कूटी की डिक्की में रख दिए और मैदान में चले गए। अभ्यास समाप्त होने के बाद लौटे तो डिक्की से सभी 13 मोबाइल गायब थे। खिलाड़ियों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी हुए मोबाइल एंड्रायड और बजट श्रेणी के बताए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के अनुसार, मोबाइल में संपर्क नंबरों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, जरूरी दस्तावेज और पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी थीं। कुछ खिलाड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अन्य आगामी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण देने वाले भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के. सेवानिवृत्त शिक्षक आर. सुनील कुमार भी घटना के समय मौजूद थे। घटना के बाद खिलाड़ी कोच के साथ भिलाई नगर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। खिलाड़ियों और कोच ने पुलिस तथा क्राइम ब्रांच से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी हुए मोबाइल जल्द बरामद करने की मांग की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news