भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जोन-3 के वार्ड क्रमांक 36 टाटा लाइन में वर्षों से चली आ रही सीवरेज और चैंबर की समस्या के समाधान का रास्ता खुल गया है। बैकलाइन से गुजरने वाली पुरानी एवं जर्जर सीवरेज लाइन के नव निर्माण के लिए राज्य शासन से 38 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति की जानकारी पर वार्ड के सैकड़ों नागरिक पार्षद विनोद चेलक के साथ विधायक कार्यालय पहुंचे और इस पहल के लिए युवा विधायक रिकेश सेन का आभार जताते हुए विधायक के जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा को धन्यवाद पत्र सौंपा। पत्र में नागरिकों ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में यह स्वीकृति टाटा लाइन के रहवासियों के लिए बड़ी सौगात है।
इस अवसर पर जीपी शर्मा, रमेश यादव, पी. सेतवान मिश्रा, शशिभान नेगी, चंद्रकांत छीरसागर, अजय कुमार, गुरचरण सिंह, आलोक मिश्रा, संजय शुक्ला, जावेद आलम, सद्दाम, बाबूराव, श्रीमती प्रेम मिश्रा, श्रीमती ऊषा नेगी, सावित्री, तलविंदर सिंह, मंजू मिश्रा, पुष्पा, उमा देवी, सरस्वती, सुषमा बाई, श्रीमती लता, अनीता देवी, सरोज शर्मा, निर्मला यादव, शांति लाउत्रे, प्रमिला चंद्र, वेणु, मंदा फुंडे, सुषमा साहू, रीता सरकार, सरस्वती, नेहा, पुष्पलता, माधुरी, डी पुष्पा, आर. लता, जानकी बाई, विंध्यवासिनी, पुष्पा, कुंती देवी, रामदेवी शर्मा एवं धर्मेश्वरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
*विधानसभा के विभिन्न वार्डों के लिए 7 करोड़ रुपये का सीवरेज विशेष पैकेज*
विधायक रिकेश सेन के अनुसार वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था के सुधार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज के अंतर्गत स्वीकृतियां मिली हैं। इनमें वार्ड 1 एवं 2 के लिए 42 लाख, वार्ड 4 एवं 12 के लिए 42 लाख, वार्ड 20, 21 एवं 23 के लिए 1 करोड़ 68 लाख, वार्ड 24 के लिए 1 करोड़ 74 लाख, वार्ड 25 के लिए 76 लाख, वार्ड 30 के लिए 48 लाख, वार्ड 31 के लिए 50 लाख तथा वार्ड 36 टाटा लाइन के लिए 38 लाख रुपये शामिल हैं।
विधायक ने सभी वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को वर्षों पुरानी जर्जर सीवरेज व्यवस्था से राहत मिलेगी। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
