Wednesday, November 18, 2026

निर्वाचन कार्यों की तैयारियों का आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बारीकी से निरीक्षण

कमीशनिंग रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष एवं सामग्री वितरण-वापसी स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर लीना कोसम एवं अपर कलेक्टर लिली थॉमस द्वारा सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन कार्यों के लिए की जा रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कमीशनिंग रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष तथा निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में की गई व्यवस्थाओं, स्थान की उपलब्धता, सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अनन्या अग्रवाल, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी.के. कोसरिया, जोन आयुक्त येशा लहरे, तरुणपाल लहरे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, जावेद अली, चंद्रकांत साहू, बसंत देवांगन, अनिल मेश्राम, धर्मेन्द्र मिश्रा, आयुषी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news