Wednesday, November 18, 2026

अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन करेंगे भिलाई-चरोदा के वरिष्ठ नागरिक, निगम ने किया रवाना

तिलक लगाकर किया गया श्रद्धालुओं का सम्मान, निगम के वाहन से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना किया गया। इस धार्मिक यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व निगम के समाज कल्याण विभाग के यशवंत ठाकुर ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद निगम प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन से सभी श्रद्धालुओं को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर निकले वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त एस के सुंदरानी एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया। निगम द्वारा यात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
अयोध्या धाम की इस धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में श्री डी. ईश्वर राव, श्रीमती डी. पार्वती,  फिरतू राम एवं श्रीमती अमरीका बाई देवांगन शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news