भिलाई : न्यूज़ 36 : दीपावली पर्व के दौरान बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर उमड़ रही भीड़ के बीच सुपेला चौक पर एक चार वर्षीय मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के आरक्षकों की तत्परता से बच्चा सकुशल अपनी मां के पास पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, दीपावली के दौरान सुपेला चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षक भापेन्द्र साहू और अजय मंडावी को एक छोटा बच्चा अकेले रोता हुआ मिला। दोनों आरक्षकों ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उससे स्वजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद यातायात जोन आकाशगंगा के माध्यम से बच्चे की पहचान मोहम्मद रिजवान, पिता मुख्तार कुरैशी, निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने उसकी मां पिंकी बेगम से संपर्क कर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
