Sunday, November 8, 2026

बीएसपी के 250 टन लोहा चोरी मामले में ईडी की एंट्री, बेनामी संपत्तियों की होगी जांच

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने दुर्ग पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी है। जांच में चोरी के नेटवर्क के साथ उससे अर्जित संपत्ति और बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल की जाएगी।
वहीं, राज्य सरकार द्वारा जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बावजूद आधिकारिक सहमति नहीं मिलने से केस डायरी अब तक सीबीआई को नहीं सौंपी जा सकी है। मामले में गिरफ्तार करीब 21 आरोपियों में अधिकांश को जमानत मिल चुकी है, जबकि छह आरोपी अब भी फरार हैं। अब ईडी और सीबीआई की जांच से मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news