Sunday, November 8, 2026

दुर्ग जिले में हादसों के पीड़ित परिवारों को 28 लाख की सहायता

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रशासन ने कुल 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप यह अनुदान जारी करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार कुछ मामलों में नदी,  तालाब और डेम में डूबने से मौत हुई, जबकि एक घटना में सर्पदंश और एक में जलने से मृत्यु दर्ज की गई। सभी मामलों में संबंधित परिवारों को प्रति प्रकरण 4-4 लाख रुपए की सहायता दी गई है। प्रशासन ने कहा कि आपदा या आकस्मिक घटनाओं में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। साथ ही, पानी के गड्डों, तालाबों और डेम के आसपास सतर्क रहने, बच्चों की निगरानी बढ़ाने तथा बारिश के मौसम में जोखिम वाले स्थानों से दूरी रखने की अपील भी की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news