भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला पुलिस ने पिकअप में अवैध रूप से बैल को कत्लखाना नागपुर ले जाने के मामले में फरार चालक शरद यादव को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। सुपेला पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप पकड़ी थी। मौके से चालक फरार हो गया था, जबकि कंडक्टर त्रिलोक पटेल को गिरफ्तार कर बैल को गौशाला भेजा गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा।
