खुले में नहाने को मजबूर छात्राएं
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के सरकारी हॉस्टलों में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने भिलाई के मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर भोजन भत्ता 3,000 रुपये करने और 12 महीने देने की मांग की।
, भिलाई दुर्ग जिले के छह से अधिक सरकारी छात्रावासों में छात्र-छात्राओं ने बदहाल व्यवस्था और कथित अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र-छात्राओं ने बारिश के बीच मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्रावासों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। छात्रों ने जिले के सभी छात्रावासों की व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण और मरम्मत के नाम पर खर्च की गई सरकारी राशि की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा भोजन भत्ते को 1200 से बढ़ाकर 3000 प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई।
छात्रों की प्रमुख मांग भोजन भत्ते में बढ़ोतरी की है। उनका कहना है कि वर्तमान में प्रत्येक विद्यार्थी को भोजन के लिए प्रतिमाह 1200 रुपये दिए जाते हैं।महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल है।
