Wednesday, October 28, 2026

रिकेश ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या घटाने लिखा खत

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त जवानों को वापस लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आम नागरिकों की सुरक्षा में लगाया जाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रिकेश सेन ने भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी की निर्भीक, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली से प्रेरित होने का उल्लेख किया है।

जनसुरक्षा के लिए पुलिस बल का बेहतर उपयोग हो

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है और जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात शासकीय सुरक्षा कर्मियों की संख्या की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार जवानों को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में लगाया जाए। उन्होंने इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और जनहित होनी चाहिए। सेन ने पत्र की प्रतिलिपि स्मृति इरानी, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक को भी भेजी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news