भिलाई : न्यूज़ 36 : वाहन चोरी के मामले में सुपेला पुलिस ने इंद्रजीत सिंह (25) वर्ष छावनी निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सुपेला से पैशन प्रो और देवकर क्षेत्र से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की मोटसाइकिल को आरोपी बेचने की फिराक में था। आरोपी की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
